होम पेज , गोत्र-ज्ञान , १६ संस्कार , गायत्री महिमा ,

Showing posts with label विशिष्ट आलेख. Show all posts
Showing posts with label विशिष्ट आलेख. Show all posts

Wednesday, 8 July 2015

।। शिव निर्माल्य ।।

।। शिव निर्माल्य ।।

द्वारा...पंडित श्री हेमंत मिश्रा on Friday, July 3, 2015 at 9:01pm
।। शिव निर्माल्य ।। .........................द्वारा पंडित श्री हेमंत मिश्रा ।
' शिव निर्माल्य भ्रान्ति - शिव निर्माल्य ग्राह्य है अथवा अग्राह्य है '

विसर्जितस्य देवस्य गन्धपुष्पनिवेदनम् ।
निर्माल्यं तदविजानीयाद् वर्ज्यं वस्त्रविभूषणम् ।
अर्पयित्वा तु ते भूयश्चण्डेशाय निवेदयेत् ।। ( स्कंदपुराण सूतोक्ति )
शिव लिंग पर समर्पित पत्र पुष्प जल एवं नैवेद्य अग्राह्य है, भूमि , वस्त्र , आभूषण , सोना चाँदी ताम्बा छोड़ कर सभी फल जलादि निर्माल्य है उसे कुँए मे डाल देना चाहिये । शिव निर्माल्य मे महादेव के ' चण्ड ' नामक गण का चण्डाधिकार होता है जिसे शैवी दीक्षारहित मानवों को शालग्राम से स्पर्श कराए बिना ग्रहण नही करना चाहिये ।
उपरोक्त निर्माल्य निषेध सामान्यत: लोग सभी जगह लागू करते हैं , वस्तुत: यह निषेध सर्वत्र लागू नही होता है । यह सिर्फ़ साधारण लोगों द्वारा रचित मिट्टी , पत्थर , आदि पर लागू होता है । वाण लिंग ( नर्मदेश्वर ) , धातुनिर्मित लिंग , पारदलिंग , स्वयम्भूलिंग , द्वादशज्योतिर्लिंग , सिद्ध महापुरुषों द्वारा निर्मित लिंग तथा सभी प्रतिमाओं ( मूर्तिविग्रहों ) मे चण्डाधिकार नही होता है इसलिये इन पर यह लागू नही होता ।

वाणलिंगे च लोहे च सिद्धलिंगे स्वयम्भुवि ।
प्रतिमासु च सर्वासु न चण्डोधिकृतो भवेत् ।। ( शिवपुराण वि. स. २२.१७ )
विधि निषेध की एक शास्त्रीय व्यवस्था होती है । विधि निषेध देश , काल परिस्थिति के अनुसार व्यक्तिविशेष के लिये होते हैं । वर्ण आश्रम के अनुसार कोई कर्म एक लिये विहित तो वही कर्म दूसरे के लिये निषेध होता है । सभी के लिये सब कर्म , धर्म नही होते हैं । गृहस्थाश्रम मे जो कर्म धर्म हैं वही कर्म सन्यासाश्रम मे अधर्म हो जाता है ।

दृष्टाऽपि शिवनैवेद्यं यान्ति पापानि दूरत: ।
भुक्ते तु शिवनैवेद्ये पुण्यान्यायान्ति कोटिश: ।।
- शिवनैवेद्य के दर्शनमात्र से ही सारे पाप दूर भाग जाते हैं तथा नैवेद्य भक्षण से करोड़ो पुण्य प्राप्त होते हैं ।

न यस्य शिवनैवेद्यग्रहणेच्छा प्रजायते ।
स पापिष्ठो गरिष्ठ: स्यान्नरकं यात्यपि ध्रुवम् ।।
शिवभक्तों के लिये शिवपूजन के बाद शिव नैवेद्य ग्रहण करना भी पूजा का उत्तरांग है तथा बिना इसके पूजा सर्वांग पूरी नही होती अंगहीन ( अधूरी ) ही रह जाती है । सभी बाणादिलिंग , शिवप्रतिमा तथा लिंग को स्पर्श न करा के सामने चढाया गया प्रसाद अवश्य ग्रहण करना चाहिये ।
।। जय श्री महाकालेश्वर ।।

Saturday, 31 August 2013

भारत का अर्थ

=========== भारत का अर्थ ==========
..... मेरे आत्मीय बंधुओं , आप सभी को यथोचित अभिवादन ...
..... हिन्दुस्तान का नाम ' भारत ' क्यों पड़ा , और ' भारत ' शब्द का अर्थ क्या है ?
..... ' भा ' शब्द का अर्थ है , प्रकाश या तेज अर्थात ज्ञान , और ' रत ' शब्द का अर्थ है 'प्रेमी ' या ' लगा हुआ ' . इस प्रकार जो ज्ञान का प्रेमी है , या ज्ञान में लगा हुआ है , वह " भारत " कहा जाता है .....जैसे कार्य रत , अर्थात कार्य में लगा हुआ ....
..... विश्व में भारत एक ऐसा देश है , जो सृष्टि के आदिकाल से ज्ञान के शोध एवं अनुसंधान का केंद्र रहा है . भारत के ऋषि - मुनियों , सिद्ध महात्माओं की आज भी दुनियाँ में ख्याति है . उनके द्वारा संगृहीत एवं रचित वांग्मय में , वेदों , स्मृतियों , ब्राह्मणों , आरण्यकों , उपनिषदों , आगम शास्त्र ग्रन्थ , और पुराणों जैसे अनुपम साहित्य को देख कर आश्चर्य होता है .
..... ' संगीत' और ' कला ' के क्षेत्र में भी जो ' ज्ञान ' भारत में उपलब्ध है, वह जगत के किसी भी देश में उपलब्ध नहीं है .
..... यहाँ तक कि आधुनिक तकनीक भी भारत की देन है . जिसके अंतर्गत , " मिसाइल , विमान , आग्नेयास्त्र , कंप्यूटर आदि आते हैं...
..... पृथ्वी के अलावा सशरीर अन्य ग्रहों पर जाने में भी सर्वप्रथम भारत के लोग ही कामयाब हुए थे . नचिकेता का प्रमाण सामने है .
..... जब विश्व के अन्य देशों के वासी जंगल में जंगली जीवन में रहते थे , वस्त्र आदि पहनना तक नहीं जानते थे , तब भारत सभ्य और सुसंस्कृत हो चुका था , और अपना संविधान बना चुका था . मनु स्मृति , विष्णु स्मृति, अत्रि स्मृति , हारीत स्मृति आदि ...
..... इतिहास संजोने का तो प्रत्यक्ष प्रमाण है कि राजा विक्रमादित्य द्वारा प्रचलित संवत इस समय ' २०७० ' चल रहा है , और ईश्वीय सन २०१३ है जो कि संवत से ५७ वर्ष बाद शुरू होता है .
..... ऐसे देश का नाम ' भारत ' पड़ा यह सर्वथा उचित ही है .
..... कालान्तर में यहीं पर ' भरत ' नाम के एक प्रतापी राजा हुए जिससे लोगों की यह धारणा बन गयी कि उन्हीं के नाम पर इस देश का नाम ' भारत ' रखा गया . यही नहीं भारत के रहने वालों को ' भरत वंशी ' भी कहा जाने लगा .
..... किन्तु मूलत: ' भारत ' शब्द से तात्पर्य है ' ज्ञानोपासक ' .....
..... जयति भारत ......द्वारा - पं. विजय त्रिपाठी 'विजय'

Tuesday, 29 January 2013

सप्तऋषियों का परिचय तथा कुल भाग 1

सप्तऋषियों का परिचय तथा कुल भाग 1
महर्षि कश्यप

प्राचीन वैदिक काल के महान ॠषियों में से एक ऋषि थे कश्यप ऋषि.
हिन्दुओं के धर्मग्रंथों में कश्यप ऋषि के बारे में विस्तार पूर्वक उल्लेख प्राप्त होता है, वेदों, पुराणों तथा अन्य संहिताओं में भी यह नाम बहुत प्रयुक्त हुआ है, कश्यप ऋषि को सप्त ऋषियों में स्थान प्राप्त हुआ था इनकी महान विद्वानता और धर्मपरायणता के द्वारा ही यह ऋषियों में सर्वश्रेष्ठ माने गए यह धार्मिक एवं रहस्यात्मक चरित्र वाले महान ऋषि थे. महर्षि कश्यप ब्रम्हा के मानस पुत्र मरीचि के पुत्र थे. इस प्रकार वे ब्रम्हा के पोते हुए।
महर्षि कश्यप पिंघले हुए सोने के समान तेजवान थे। उनकी जटाएं अग्नि-ज्वालाएं जैसी थीं। महर्षि कश्यप ऋषि-मुनियों में श्रेष्ठ माने जाते थे। सुर-असुरों के मूल पुरूष मुनिराज कश्यप का आश्रम मेरू पर्वत के शिखर पर था, जहां वे पर-ब्रह्म परमात्मा के ध्यान में मग्न रहते थे। मुनिराज कश्यप नीतिप्रिय थे और वे स्वयं भी धर्म-नीति के अनुसार चलते थे और दूसरों को भी इसी नीति का पालन करने का उपदेश देते थे। उन्होने अधर्म का पक्ष कभी नहीं लिया, चाहे इसमें उनके पुत्र ही क्यों न शामिल हों। महर्षि कश्यप राग-द्वेष रहित, परोपकारी, चरित्रवान और प्रजापालक थे। वे निर्भिक एवं निर्लोभी थे। कश्यप मुनि निरन्तर धर्मोपदेश करते थे, जिनके कारण उन्हें ‘महर्षि’ जैसी श्रेष्ठतम उपाधि हासिल हुई। समस्त देव, दानव एवं मानव उनकी आज्ञा का अक्षरशः पालन करते थे। उन्ही की कृपा से ही राजा नरवाहनदत्त चक्रवर्ती राजा की श्रेष्ठ पदवी प्राप्त कर सका।
महर्षि कश्यप अपने श्रेष्ठ गुणों, प्रताप एवं तप के बल पर श्रेष्ठतम महाविभूतियों में गिने जाते थे। महर्षि कश्यप सप्तऋषियों में प्रमुख माने गए। सप्तऋषियों की पुष्टि श्री विष्णु पुराण में इस प्रकार होती है:-

वसिष्ठः काश्यपोऽयात्रिर्जमदग्निस्सगौतमः।
विश्वामित्रभरद्वाजौ सप्त सप्तर्षयोऽभवन्।।
(अर्थात् सातवें मन्वन्तर में सप्तऋषि इस प्रकार हैं, वसिष्ठ, कश्यप, अत्रि, जमदग्नि, गौतम, विश्वामित्र और भारद्वाज।)

हमारा समाज जीवन और जीव की सरचना की उत्पति जीतना ही पुराना है हर युग में हमें एक नया नाम मिला, लेकिन हमारा अस्तित्व रामायण काल में श्री राम और मह्रिषी कश्यप के द्वारा किये गए कार्य से सामने आया जिसका विवरण हमे रामायण में व्र्तांत से मिलाता है , हर युग में हमने समाज की सेवा की है महाभारत काल में भी समाज के अन्य नाम का विवरण है जैसे की मेहरा, कश्यप, निषाद, कहार, कश्यप राजपूत, धीवर, झिन्वर, केवट, मल्लाह, धुरिया, डोंगरा, साहानी, रायकवार, बाथम,तुराहा,कीर,गौर, मांझी, एकलव्य आदि हमारा अतीत कुछ भी हो आज हम आतमनिर्भर है हम आज आदर्श जीवन वय्तित कर रहे है , वेदों में पुरानो में हमे मह्रिषी कश्यप को हमारा पूर्वज बताया गया है हमे इनसे जुड़ना चाहिए और अपने बटे हुए समाज को एक सूत्र में जुड़ना चाहिए ताकि और समाज की तरह हमारा समाज भी एकसूत्र में बधकर अच्छी तरह से फल फूल सके , प्रिय दोस्तों समाज जुड़ने से बनता है न की अलग अलग चलने से आज हमे आज जो नाम (कश्यप) मिला है उसी का अनुसरण करते हुए आगे बढना चाहिए.

कश्यप कथा :
पुराण अनुसार सृष्टि की रचना और विकास के काल में धरती पर सर्वप्रथम भगवान ब्रह्माजी प्रकट हुए। ब्रह्माजी से दक्ष प्रजापति का जन्म हुआ। ब्रह्माजी के निवेदन पर दक्ष प्रजापति ने अपनी पत्नी असिक्नी के गर्भ से 66 कन्याएँ पैदा की।

इन कन्याओं में से 13 कन्याएँ ऋषि कश्यप की पत्नियाँ बनीं। मुख्यत इन्हीं कन्याओं से सृष्टि का विकास हुआ और कश्यप सृष्टिकर्ता कहलाए। ऋषि कश्यप सप्तऋषियों में प्रमुख माने जाते हैं। विष्णु पुराणों अनुसार सातवें मन्वन्तर में सप्तऋषि इस प्रकार रहे हैं- वसिष्ठ, कश्यप, अत्रि, जमदग्नि, गौतम, विश्वामित्र और भारद्वाज।

श्रीमद्भागवत के अनुसार दक्ष प्रजापति ने अपनी साठ कन्याओं में से 10 कन्याओं का विवाह धर्म के साथ, 13 कन्याओं का विवाह ऋषि कश्यप के साथ, 27 कन्याओं का विवाह चंद्रमा के साथ, 2 कन्याओं का विवाह भूत के साथ, 2 कन्याओं का विवाह अंगीरा के साथ, 2 कन्याओं का विवाह कृशाश्व के साथ किया था। शेष 4 कन्याओं का विवाह भी कश्यप के साथ ही कर दिया गया। कश्यप की पत्नीयाँ : इस प्रकार ऋषि कश्यप की अदिति, दिति, दनु, काष्ठा, अरिष्टा, सुरसा, इला, मुनि, क्रोधवशा, ताम्रा, सुरभि, सुरसा, तिमि, विनता, कद्रू, पतांगी और यामिनी आदि पत्नियाँ बनीं।
संसार की सारी जातियां महर्षि कश्यप की इन्ही १७ पत्नियों की संतानें मानी जाति हैं. इसी कारण महर्षि कश्यप की पत्नियों को लोकमाता भी कहा जाता है.

महर्षि कश्यप की पत्नियों और उनसे उत्पन्न संतानों का वर्णन :
अदिति: आदित्य (देवता). ये १२ कहलाते हैं. ये हैं अंश, अयारमा, भग, मित्र, वरुण, पूषा, त्वस्त्र, विष्णु, विवस्वत, सावित्री, इन्द्र और धात्रि या त्रिविक्रम (भगवन वामन).
दिति: दैत्य और मरुत. दिति के पहले दो पुत्र हुए: हिरण्याक्ष और हिरण्यकश्यप. इनसे सिंहिका नमक एक पुत्री भी हुई. इन दोनों का संहार भगवन विष्णु ने क्रमशः वराह और नरसिंह अवतार लेकर कर दिया. इनकी मृत्यु के पश्चात् दिति ने फिर से आग्रह कर महर्षि कश्यप द्वारा गर्भ धारण किया. इन्द्र ने इनके गर्भ के सात टुकड़े कर दिए जिससे सात मरुतों का जन्म हुआ. इनमे से ४ इन्द्र के साथ, एक ब्रम्ह्लोक, एक इन्द्रलोक और एक वायु के रूप में विचरते हैं.
दनु: दानव जाति. ये कुल ६१ थे पर प्रमुख चालीस माने जाते हैं. वे हैं विप्रचित्त, शंबर, नमुचि, पुलोमा, असिलोमा, केशी, दुर्जय, अयःशिरी, अश्वशिरा, अश्वशंकु, गगनमूर्धा, स्वर्भानु, अश्व, अश्वपति, घूपवर्वा, अजक, अश्वीग्रीव, सूक्ष्म, तुहुंड़, एकपद, एकचक्र, विरूपाक्ष, महोदर, निचंद्र, निकुंभ, कुजट, कपट, शरभ, शलभ, सूर्य, चंद्र, एकाक्ष, अमृतप, प्रलब, नरक, वातापी, शठ, गविष्ठ, वनायु और दीघजिह्व. इनमें जो चंद्र और सूर्य नाम आए हैं वै देवता चंद्र और सूर्य से भिन्न हैं.
काष्ठा: अश्व और अन्य खुर वाले पशु.
अनिष्ठा: गन्धर्व या यक्ष जाति. ये उपदेवता माने जाते हैं जिनका स्थान राक्षसों से ऊपर होता है. ये संगीत के अधिष्ठाता भी माने जाते हैं. गन्धर्व काफी मुक्त स्वाभाव के माने जाते हैं और इस जाति में विवाह से पहले संतान उत्पत्ति आम मानी जाती थी. गन्धर्व विवाह बहुत ही प्रसिद्ध विवाह पद्धति थी जो राक्षसों और यक्षों में बहुत आम थी जिसके लिए कोई कर्मकांड की आवश्यकता नहीं होती थी. प्रसिद्ध गन्धर्वों या यक्षों में कुबेर और चित्रसेन के नाम बहुत प्रसिद्ध है.
सुरसा: राक्षस जाति. (सुरसा का उल्लेख रामायण के सुन्दरकाण्ड में भी आता है।।जब ईश्वरीय प्रेरणा से सुरसा ने ही हनुमान जी के बल,बुधि की परीक्षा लेने के लिए रास्ता रोक था .) ये जाति विधान और मैत्री में विश्वास नहीं रखती और चीजों को हड़प करने वाली मानी जाति है. कई लोगों का कहना है की राक्षस जाति की शुरुआत रावण द्वारा की गयी. दैत्य, दानव और राक्षस जातियां एक सी लगती जरुर हैं लेकिन उनमे अंतर था.दैत्य जाति अत्यंत बर्बर और निरंकुश थी. दानव लोग लूटपाट और हत्याएं कर अपना जीवन बिताते थे तथा मानव मांस खाना इनका शौक होता था. राक्षस इन दोनों जातियों की अपेक्षा अधिक संस्कारी और शिक्षित होते थे. रावण जैसा विद्वान् इसका उदाहरण है. राक्षस जाति का मानना था कि वे रक्षा करते हैं. एक तरह से राक्षस जाति इन सब में क्षत्रियों की भांति थी और इनका रहन सहन, जीवन और ऐश्वर्य दैत्यों और दानवों की अपेक्षा अधिक अच्छा होता था.
इला: वृक्ष और समस्त वनस्पति.
मुनि: समस्त अप्सरागण. ये स्वर्गलोक की नर्तकियां कहलाती थीं जिनका काम देवताओं का मनोरंजन करना और उन्हें प्रसन्न रखना था. उर्वशी, मेनका, रम्भा एवं तिलोत्तमा इत्यादि कुछ मुख्य अप्सराएँ हैं.
क्रोधवषा: सर्प जाति, बिच्छू और अन्य विषैले जीव और सरीसृप.
सुरभि: सम्पूर्ण गोवंश (गाय, भैंस, बैल इत्यादि). इसके आलावा इनसे ११ रुद्रों का जन्म हुआ जो भगवान शंकर के अंशावतार माने जाते हैं. भगवान शंकर ने महर्षि कश्यप की तपस्या से प्रसन्न होकर उन्हें अपने अंशावतार के पिता होने का वरदान दिया था. वे हैं: कपाली, पिंगल, भीम, विरूपाक्ष, विलोहित, शास्ता, अजपाद, अहिर्बुधन्य, शम्भू, चंड एवं भव.
सरमा: हिंसक और शिकारी पशु, कुत्ते इत्यादि.
ताम्रा: गीध, बाज और अन्य शिकारी पक्षी.
तिमि: मछलियाँ और अन्य समस्त जलचर.
विनता: अरुण और गरुड़. अरुण सूर्य के सारथि बन गए और गरुड़ भगवान विष्णु के वाहन.
कद्रू: समस्त नाग जाति. कद्रू से १००० नागों की जातियों का जन्म हुआ. इनमे आठ मुख्य नागकुल चले. वे थे वासुकी, तक्षक, कुलक, कर्कोटक, पद्म, शंख, चूड, महापद्म और धनञ्जय.सर्प जाति और नाग जाति अलग अलग थी. सर्पों का मतलब जहाँ सरीसृपों की जाति से है वहीँ नाग जाति उपदेवताओं की श्रेणी में आती है जिनका उपरी हिस्सा मनुष्यों की तरह और निचला हिस्सा सर्पों की तरह होता था. ये जाति पाताल में निवास करती है और सर्पों से अधिक शक्तिशाली, लुप्त और रहस्यमयी मानी जाती है.
पतंगी: पक्षियों की समस्त जाति.
यामिनी: कीट पतंगों की समस्त जाति.
इसके अलावा महर्षि कश्यप ने वैश्वानर की दो पुत्रियों पुलोमा और कालका के साथ भी विवाह किया. पुलोमा से पौलोम नमक दानव वंश चला और कालका से ६०००० दैत्यों ने जन्म लिया जो कालिकेयकहलाये. रावण की बहन शूर्पनखा का पति विद्युत्जिह्य भी कालिकेय दैत्य था जो रावण के हाथों मारा गया था.

ऐतरेय ब्राह्मण में कश्यप ऋषि के बारे में प्राप्त होता है कि इन्होंने 'विश्वकर्मभौवन' नामक राजा का अभिषेक कराया था. इसके अतिरिक्त शतपथ ब्राह्मण में प्रजापति को कश्यप कहा गया है, महाभारत एवं पुराणों में कहा गया है कि ब्रह्मा के छः मानस पुत्रों में से एक 'मरीचि' थे जिन्होंने अपनी इच्छा से कश्यप नामक प्रजापति पुत्र को उत्पन्न किया था तथा कश्यप ने दक्ष प्रजापति की सत्रह पुत्रियों से विवाह किया.

कश्यप ऋषि सृष्टि के आदि पुरूष:
सृष्टि के विकास की नींव में ऋषि कश्यप एक ऐसे ऋषि थे जिन्होंने कुल का विस्तार किया था. ब्रह्माजी के मानस पुत्र मरीची के विद्वान पुत्र ऋषि कश्यप जिन्हें अनिष्टनेमी के नाम से भी जाना जाता है. इनकी माता 'कला' था जो कर्दम ऋषि की पुत्री और कपिल देव की बहन थी. पुराणों अनुसार सुर-असुरों के मूल पुरुष ऋषि कश्यप का आश्रम मेरू पर्वत के शिखर पर स्थित था जहाँ वे परब्रह्म परमात्मा कि तपस्या में लीन रहते थे. देव, दानव एवं मानव सभी ऋषि कश्यप को बहुत आदरणीय मानते एवं उनकी आज्ञा का पालन करते थे. ऋषि कश्यप ने अनेकों स्मृति-ग्रंथों की रचना की थी.

कश्यप ऋषि गोत्र :
ऋषि कश्यप के नाम पर गोत्र का निर्माण हुआ है यह एक बहुत व्यापक गोत्र है जिसके अनुसार यदि किसी व्यक्ति के गोत्र का ज्ञान नहीं होता तो उसे कश्यप गोत्र का मान लिया जाता है और यह गोत्र कल्पना इस लिए कि जाती है क्योंकि एक परंपरा के अनुसार सभी जीवधारियों की उत्पत्ति कश्यप से हुई मानी गई है अत: इस कारण कश्यप ऋषि को सृष्टि का जनक माना गया है.

ऋषि कश्यप और परशुराम :
जब समस्त पृथ्वी पर विजय प्राप्त कर परशुराम ने पृथ्वी पर से समस्त क्षत्रियों का नाश कर दिया तो उन्होंने अश्वमेध यज्ञ किया और उसमें सारी पृथ्वी कश्यप ऋषि को दान में दे दी . पृथ्वी क्षत्रियों से सर्वथा रहित न हो जाय इस विचार को सोचकर ऋषि कश्यप ने परशुराम से कहते हैं कि अब यह पृथ्वी उनकी है अत: अब तुम दक्षिण समुद्र की ओर महेंद्र पर्वत पर निवास करो और परशुराम ऋषि की आज्ञा को स्वीकार करके ऐसा ही किया तथा रात्री को पृथ्वी पर न रहने का संकल्प किया वे प्रति रात्रि में मन के समान तीव्र गमनशक्ति से महेंद्र पर्वत पर चले जाते थे.

मुनिराज कश्यप नीतिप्रिय थे और वे स्वयं भी धर्म-नीति के अनुसार चलते थे और दूसरों को भी इसी नीति का पालन करने का उपदेश देते थे। उन्होने अधर्म का पक्ष कभी नहीं लिया, चाहे इसमें उनके पुत्र या पत्नियां ही क्यों न शामिल हों। महर्षि कश्यप राग-द्वेष रहित, परोपकारी, चरित्रवान और प्रजापालक थे। वे निर्भिक एवं निर्लोभी थे। कश्यप मुनि निरन्तर धर्मोपदेश करते थे, जिनके कारण उन्हें श्रेष्ठतम उपाधि हासिल हुई। समस्त देव, दानव एवं मानव उनकी आज्ञा का अक्षरश: पालन करते थे। महर्षि कश्यप के अनुसार, ‘दान, दया और कर्म-ये तीन सर्वश्रेष्ठ धर्म हैं और बिना दान सब कार्य व तप बेकार हैं।’ महर्षि कश्यप हिंसा, अधर्म, असत्य, अनाचार, शोषण, अत्याचार, अहंकार, काम-वासना, ईष्र्या, द्वेष, लालच, फरेब आदि ‘तामसिक’ प्रवृतियां त्यागकर अहिंसा, धर्म, परोपकारिता, ईमानदारी, सत्यनिष्ठा जैसी ‘सात्विक’ प्रवृतियां अपनाने के लिए प्रेरित करते थे। महर्षि कश्यप की असीम कृपा एवं अलौकिक ज्ञान के कारण ही राजा नरवाहनदत्त चक्रवर्ती राजा की श्रेष्ठ पदवी प्राप्त कर सका। महर्षि कश्यप अपने श्रेष्ठ गुणों, प्रताप एवं तप के बल पर श्रेष्ठतम महानुभूतियों में गिने जाते थे।
महर्षि कश्यप ने समाज को एक नई दिशा देने के लिए ‘स्मृति-ग्रन्थ’ जैसे महान् ग्रन्थ की रचना की। इसके अलावा महर्षि कश्यप ने ‘कश्यप-संहिता’ की रचना करके तीनों लोकों में अमरता हासिल की। महर्षि कश्यप द्वारा संपूर्ण सृष्टि की सृजना में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान की यशोगाथा हमारे वेदों, पुराणों, स्मृतियों, उपनिषदों एवं अन्य अनेक धार्मिक साहित्यों में भरी पड़ी है। ऐसे महातेजस्वी, महाप्रतापी, महाविभूति, महायोगी, सप्तऋषियों में महाश्रेष्ठ व सृष्टि सृजक महर्षि कश्यप जी को पदम-पदम नमन् !
माना जाता है कि कश्यप ऋषि के नाम पर ही कश्मीर का प्राचीन नाम था। समूचे कश्मीर पर ऋषि कश्यप और उनके पुत्रों का ही शासन था। कश्यप ऋषि का इतिहास प्राचीन माना जाता है। कैलाश पर्वत के आसपास भगवान शिव के गणों की सत्ता थी। उक्त इलाके में ही दक्ष राजाओं का साम्राज्य भी था। —

Sunday, 27 January 2013

आइये जाने की क्या हें नवरात्री,गुप्त नवरात्री,

आइये जाने की क्या हें नवरात्री,गुप्त नवरात्री,

आइये जाने की क्या हें नवरात्री,गुप्त नवरात्री,इसके प्रभाव,कारण एवं उपाय/टोटके(उपयोगी मन्त्र संग्रह)—–
कथा एवं सार——एक समय ऋषि श्रृंग प्रजाजनों को दर्शन दे रहे थे अचानक भीड़ से एक स्त्री निकाल कर आई,और करबद्ध ऋषि श्रृंग से बोली कि मेरे पति दुर्वयास्नो से सदा घिरे रहते हैं,जिस कारण में कोई पूजा पाठ नहीं कर पाती,न ही ऋषि दरसन एवं सेवा कर पाती हूँ,यहाँ तक कि ऋषियों को भेजे जाने वाला अन्न का भाग भी में नहीं दे पाती,मेरा पति मांसाहारी हैं,जुआरी है,लेकिन में माँ शक्ति दुर्गा कि सेवा करना चाहती हूँ,उनकी भक्ति साधना से जीवन को पति सहित सफल बनाना चाहती हूँ,तो ऋषि श्रृंग बोले कि माता जिस प्रकार दो नवरात्र ग्रीष्म और शारदीय प्रतिवर्ष मनाये जाते हैं,ठीक वैसे ही दो नवरात्र और भी एक वर्ष में होते हैं जिन्हें गुप्त नवरात्र कहा जाता है,जिस प्रकार नवरात्र नौ देवियों के होते हैं उसी प्रकार गुप्त नवरात्र दस महाविद्याओं के होते हैं,यदि कोई दस महाविद्याओं के रूप में शक्ति की उपासना कर ले तो जीवन धन धान्य राज्यसत्त ऐश्वर्य से भर जाता है,इन नवरात्रों की प्रमुख देवी स्वरुप का नाम सर्वैश्वर्यकारिणी देवी है, यदि इन गुप्त नवरात्रों में कोई भी भक्त माता दुर्गा की पूजा साधना करता है तो माँ उसके जीवन को सफल कर देती हैं,लोभी,कामी,व्यसनी,सहित यदि मांसाहारी अथवा पूजा पाठ न कर सकने वाला भी यदि इन दिनों माता की पूजा कर ले तो जीवन में कुछ और करने की आवश्यकता ही नहीं रहती….इस प्रकार उस स्त्री ने ऋषि श्रृंग के वचनों पर श्रद्धा कर गुप्त नवरात्र की पूजा की और जीवन में परिवर्तन आने लगा,घर में सुख शान्ति आ गयी,पति सद्मार्ग पर आ गया,और जीवन माता की कृपा से खिल उठा.यदि आप भी कभी कभी शराब पी लेते हैं,मांसाहार कर लेते हैं और चाहते हैं की माता की कृपा से जीवन में सुख समृद्धि आये, तो इस अवसर को नहीं चूकिएगा,ये भी बता दें की तंत्र और शाक्त मत का तो ये सबसे अहम् पर्व माना जाता है,वैशनो,पराम्बा देवी और कामाख्या देवी का ये अहम् पर्व माना जाता है,पाकिस्तान स्थित हिन्गुलाज देवी की सिद्धि का भी यही अहम् समय होता है,शास्त्रों के अनुसार दस महाविद्याओं को सिद्ध करने के लिए ऋषि विश्वामित्र और ऋषि वशिष्ठ ने बहुत प्रयास किया लेकिन सिद्धि नहीं मिली तो उनहोंने काल ज्ञान द्वारा ये पता किया कि गुप्त नवरात्र ही वो समय है जब शक्ति के इन स्वरूपों को सिद्ध किया जा सकता है, ऋषि विश्वामित्र ने तो शक्तिया प्राप्त कर नयी सार्ष्टि तक रच डाली……लंकापति रावन का पुत्र मेघनाद अतुलनीय शक्तियां प्राप्त करना चाहता था ताकि कोई उसे जीत ना सके….तो मेघनाद ने अपने गुरु शुक्राचार्य से परामश किया तो शुक्राचार्य ने गुप्त नवरात्रों में अपनी कुल देवी निकुम्बाला कि साधना करने को कहा,मेघनाद ने ऐसा ही किया और शक्तियां हासिल की,राम राबण युद्ध के समय केवल मेघनाद ने ही राम भगवान् सहित लक्षण जी को नागपाश मेमन बाँध कर मृत्यु के द्वार तक प[अहुंचा दिया था,ये भी कहा जाता है की यदि नास्तिक की परिहास्वश इन समय मंत्र साधना कर ले तो भी उसे फल मिल ही जाता है,यही इस गुप्त नवरात्र की महिमा है,यदि आप चाहते हैं मंत्र साधना करना,लेकिन काम-काज की उलझनों के कारण नहीं कर पाते नियमों का पालन तो ये समय आपके लिए ही माता की कृपा ले कर आया है,बिना किसी नियम को पाले बस कीजिये माँ शक्ति की मंत्र साधना और पाइए मनचाही मुराद,इस साधना के बारे में कहा जाता है की साधना से मनोकामना पूरी होने की 100 % गारंटी है,बस केवल बात ही ध्यान रखना होगा की आपके मंत्र,देवी का स्वरुप और पूजा रखनी होगी गुप्त,बिना किसी को बताये,घर पर ही करें माँ को प्रसन्न,और इसका आसान सा तरीका हम आपको आज बताने जा रहे हैं,तो कीजिये गुप्त नवरात्रों में दस महाविद्याओं की महासिद्ध पूर्णमनोरथी साधना..हिंदू धर्म के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि होती है। वर्ष के प्रथम मास अर्थात चैत्र में प्रथम नवरात्रि होती है। चौथे माह आषाढ़ में दूसरी नवरात्रि होती है। इसके बाद अश्विन मास में प्रमुख नवरात्रि होती है। इसी प्रकार वर्ष के ग्यारहवें महीने अर्थात माघ में चार नवरात्रि का महोत्सव मनाने का उल्लेख एवं विधान देवी भागवत तथा अन्य धार्मिक ग्रंथों में मिलता है।इनमें अश्विन मास की नवरात्रि सबसे प्रमुख मानी जाती है। इस दौरान पूरे देश में गरबों के माध्यम से माता की आराधना की जाती है। दूसरी प्रमुख नवरात्रि चैत्र मास की होती है। इन दोनों नवरात्रियों को शारदीय व वासंती नवरात्रि के नाम से भी जाना जाता है। इसके अतिरिक्त आषाढ़ तथा माघ मास की नवरात्रि गुप्त रहती है। इसके बारे में अधिक लोगों को जानकारी नहीं होती, इसलिए इन्हें गुप्त नवरात्रि कहते हैं। गुप्त व चमत्कारीक शक्तियां प्राप्त करने का यह श्रेष्ठ अवसर होता है।
धार्मिक दृष्टि से हम सभी जानते हैं कि नवरात्रि देवी स्मरण से शक्ति साधना की शुभ घड़ी है। दरअसल, इस शक्ति साधना के पीछे छुपा व्यावहारिक पक्ष यह है कि नवरात्रि का समय मौसम के बदलाव का होता है। आयुर्वेद के मुताबिक इस बदलाव से जहां शरीर में वात, पित्त, कफ में दोष पैदा होते हैं, वहीं बाहरी वातावरण में रोगाणु। जो अनेक बीमारियों का कारण बनते हैं। सुखी-स्वस्थ जीवन के लिये इनसे बचाव बहुत जरूरी है। नवरात्रि के विशेष काल में देवी उपासना के माध्यम से खान-पान, रहन-सहन और देव स्मरण में अपनाने गए संयम और अनुशासन तन व मन को शक्ति और ऊर्जा देते हैं। जिससे इंसान निरोगी होकर लंबी आयु और सुख प्राप्त करता है।धर्म ग्रंथों के अनुसार गुप्त नवरात्रि में प्रमुख रूप से भगवान शंकर व देवी शक्ति की आराधना की जाती है। देवी दुर्गा शक्ति का साक्षात स्वरूप है। दुर्गा शक्ति में दमन का भाव भी जुड़ा है। यह दमन या अंत होता है शत्रु रूपी दुर्गुण, दुर्जनता, दोष, रोग या विकारों का। ये सभी जीवन में अड़चनें पैदा कर सुख-चैन छीन लेते हैं। यही कारण है कि देवी दुर्गा के कुछ खास और शक्तिशाली मंत्रों का देवी उपासना के विशेष काल में ध्यान शत्रु, रोग, दरिद्रता रूपी भय बाधा का नाश करने वाला माना गया है।’नवरात्रि’ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से लेकर महानवमी तक किए जाने वाले पूजन, जाप, उपवास का प्रतीक हैं। ‘नव शक्ति समायुक्तां नवरात्रं तदुच्यते’। नौ शक्तियों से युक्त नवरात्रि कहलाते हैं। देवी पुराण के अनुसार एक वर्ष में चार माह नवरात्र के लिए निश्चित हैं-उक्तं च – ‘आश्विने वा ऽथवा माघे चैत्रें वा श्रावणेऽति वा।’अर्थात आश्विन मास में शारदीय नवरात्रि तथा चैत्र में वासंतिक नवरात्रि होते हैं। माघ व श्रावण के गुप्त नवरात्रि कहलाते हैं वहीं शारदीय नवरात्रि में देवी शक्ति की पूजा व बासंतिक नवरात्रि में विष्णु पूजा की प्रधानता रहती है…। मार्कण्डेय पुराण में शारदीय नवरात्रि का अत्यंत महत्व बतलाया गया है।नवरात्रि में घट स्थापना, पूजन व विसर्जन के लिए प्रातःकाल समय शुभ माना जाता है। देवी शक्ति पूजन के लिए प्रातः स्नान कर पवित्र स्थल पर मिट्टी की वेदी बनाकर उसमें धान्य बोए जाते हैं। फिर कलश स्थापना कर श्री गणेश, नवग्रह, लोकपाल, मातृका, वरुणदेव का पूजन किया जाता है। षष्ठी तक सभी पूजाएँ कलश पर होती हैं।
इसके बाद गणेशादि पूजन के पश्चात पुष्याह वाचन करके पूजन निमित्त संकल्प लिया जाता है। कलश पर चित्रमय दुर्गा की स्थापना करके फिर देवी का आह्वान, आसव, अर्घ्य, स्नान, वस्त्र गंध, अक्षत, पुष्प, धूप दीप, नेवैद्य, आचमन, ताम्बूल, नीरांजन, पुष्पों आदि से नमस्कार विधि द्वारा कर पूजन पूर्ण होती है। प्रतिदिन नौ दिनों तक यम, नियम, संयम व श्रद्धा से मार्कण्डेय पुराण अंतर्गत दुर्गा सप्तशती का पाठ भक्तगण करते हैं।
‘नमो दैव्ये महादैव्ये, शिवायै सततं नमः।नमः प्रकृत्यै भद्रायै, नियता: प्रणताः स्मताम्‌’॥
अष्टमी व नवमीं को कन्याओं को चरण धोकर आदर सहित पूजन कर यत्रारुचि भोजन करवाया जाता है। नवरात्रि में कन्या पूजन का विशेष महत्व है।दो वर्ष की कन्या कुमारी, तीन- त्रिमूर्तिनी, चार- कल्याणी, पाँच-रोहिणी, छः- काली, सात वर्ष की कन्या चंडिका, आठ- शांभवी, नौ वर्ष की कन्या दुर्गा, दस वर्ष की शुभद्रा स्वरूपा मानी जाती हैं।नवरात्रि में पूजन के नौ दिन विशेष महत्व के हैं। प्रतिपदा को देवी को आँवला, सुगंधित द्रव्य, द्वितीया को रेशम चोटी, तृतीया को सिंदूर-दर्पण, चतुर्थी को मधुपर्क, तिलक, काजल, पंचमी को चंदन पदार्थ, आभूषण, षष्ठी को माला, पुष्पादि अर्पित किया जाता है। सप्तमी को ग्रहमध्य पूजन, अष्टमी को उपवासपूर्वक पूजन, नवमीं को महापूजा व कुमारी पूजा का महत्व है। दशमी को पूजन के बाद दशमांश हवन, तर्पण, भार्गव व ब्राह्मण भोजन कराकर व्रत पारण किया जाता है। हवन से पूर्व महानवमी को हनुभद् ध्वजारोहण भी किया जाता है, क्योंकि हनुमानजी की विजयपताका के अर्पण बिना श्रीराम का प्रस्थान संभव नहीं। दसवें दिन विसर्जन के बाद ही नवरात्रि महापर्व पूर्ण होता है। नवरात्रि पूजन सीमातीत फलदायक कहा गया है। देवी पूजन से यह धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष चारों फलों को देने वाला महापर्व है।नवरात्रि के नौ दिनों तक समूचा परिवेश श्रद्धा व भक्ति, संगीत के रंग से सराबोर हो उठता है। देवी के भजनों के सुरों के संग गरबा नृत्य की धूम भक्तों में नव ऊर्जा, उत्साह व श्रद्धा जगाती है। धार्मिक आस्था के साथ नवरात्रि महापर्व भक्तों को एकता, सौहार्द, भाईचारे के सूत्र में बाँधकर उनमें सद्भावना पैदा करता है।इनकी आराधना करने से गुप्त सिद्धियां प्राप्त होती हैं। इन दिनों किए जाने वाले टोने-टोटके भी बहुत प्रभावशाली होते हैं, जिनके माध्यम से कोई भी मनोकामना पूर्ति कर सकता है। गुप्त नवरात्रि में किए जाने वाले कुछ टोटके इस प्रकार हैं-
1- यदि लड़की के विवाह में बाधा आ रही है तो गुप्त नवरात्रि में पडऩे वाले गुरुवार (इस बार 7 जुलाई) के दिन केले की जड़ थोड़ी काटकर ले आएँ और इसे पीले कपड़े में बांधकर लड़की के गले में बांध दें। शीघ्र ही विवाह हो जाएगा।
2- यदि आपके बच्चे को अक्सर नजर लगती है तो नवरात्रि में हनुमानजी के मंदिर में जाकर हनुमानचालीसा का पाठ करें और दाहिने पैर का सिंदूर बच्चे के मस्तक पर लगाएं। बच्चे को नजर नहीं लगेगी।
3- यदि नौकरी नहीं मिल रही है तो भैरवजी के मंदिर जाकर प्रार्थना करें व नैवेद्य चढ़ाएं। इससे नौकरी से संबंधित आपकी सभी समस्याएं हल हो जाएंगी।
4- शत्रुओं की संख्या बढ़ गई है और उनसे भय लगने लगा है तो नवरात्रि में प्रतिदिन भगवान नृसिंह के मंदिर में जाकर उनका दर्शन करें व पूजन करें।
5- धन प्राप्ति के लिए लक्ष्मी-नारायण के मंदिर में जाकर खीर व मिश्री का प्रसाद चढ़ाएं व शुक्रवार के दिन 9 वर्ष तक की कन्याओं को उनकी पसंद का भोजन कराएं। हो सके तो उन्हें कुछ उपहार भी दें।
6- पीपल के पत्ते पर राम लिखकर तथा कुछ मीठा रखकर हनुमान मंदिर में चढ़ाएं। इससे भी धन लाभ होने लगेगा।
7- भगवान शंकर आरोग्य के देवता है। नवरात्रि में उन्हें प्रतिदिन सुबह एक लोटा जल चढ़ाएं और रोग निवारण के लिए प्रार्थना करें। शीघ्र ही आपके स्वास्थ्य में लाभ होगा।
——गुप्त नवरात्रि जगतजननी दुर्गा की उपासना से शक्ति और मनोरथ सिद्धि का विशेष काल माना गया है। शास्त्रों के मुताबिक संसार में प्राणी, वनस्पति, ग्रह-नक्षत्र सभी में दिखाई देने वाली या अनुभव होने वाली हर तरह की शक्तियां आदिशक्ति का ही स्वरूप है। यह आदिशक्ति ही ब्रह्मरूप है।
—-वेदों में जगतजननी जगदंबा द्वारा स्वयं कहा गया है कि वह ही पूरे ब्रह्मांड की अधिष्ठात्री है। इसलिए सभी कर्मफल और सुख-समृद्धि मेरे द्वारा ही प्रदान किए जाते हैं।
—-अगर आप भी जीवन से जुड़ी इच्छाओं जैसे धन, पद, संतान या सम्मान को पूरा करना चाहते हैं तो यहां बताए जा रहे देवी दुर्गा के एक मंत्र का जप गुप्त नवरात्रि, शुक्रवार, नवमी तिथि पर जरूर करें। यह मंत्र सरल है और पारंपरिक धार्मिक कार्यों में भी स्मरण किया जाता है।
जानते हैं यह मंत्र और देवी उपासना की सरल विधि —-
—– गुप्त नवरात्रि में सुबह या विशेष रूप से रात्रि में दिन के मुताबिक देवी के अलग-अलग स्वरूपों का ध्यान कर सामान्य पूजा सामग्री अर्पित करें।
——पूजा में लाल गंध, लाल फूल, लाल वस्त्र, आभूषण, लाल चुनरी चढ़ाकर फल या चना-गुड़ का भोग लगाएं। धूप व दीप जलाकर माता के नीचे लिखे मंत्र का नौ ही दिन कम से कम एक माला यानी 108 बार जप करना बहुत ही मंगलकारी होता है –
सर्व मंगलमांगल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके ।
शरण्ये त्र्यंबके गौरि नारायणि नमोस्तुते।।
- —–मंत्र जप के बाद देवी की आरती करें और मंगल कामना करते हुए अपनी समस्याओं को दूर करने के लिये मन ही मन देवी से प्रार्थना करें।यही कारण है कि व्यावहारिक उपाय के साथ धार्मिक उपायों को जोड़कर शास्त्रों में देवी उपासना के कुछ विशेष मंत्रों का स्मरण सामान्य ही नहीं गंभीर रोगों की पीड़ा को दूर करने वाला माना गया है।
——-इन रोगनाशक मंत्रों का नवरात्रि के विशेष काल में ध्यान अच्छी सेहत के लिये बहुत ही असरदार माना गया है। जानते हैं यह रोगनाशक विशेष देवी मंत्र –
ॐ जयंती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी।
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।।
—– धार्मिक मान्यता है कि नवरात्रि के अलावा हर रोज भी इस मंत्र का यथसंभव 108 बार जप तन, मन व स्थान की पवित्रता के साथ करने से संक्रामक रोग सहित सभी गंभीर बीमारियों का भी अंत होता है। घर-परिवार रोगमुक्त होता है।
इस मंत्र जप के पहले देवी की पूजा पारंपरिक पूजा सामग्रियों से जरूर करें। जिनमें गंध, फूल, वस्त्र, फल, नैवेद्य शामिल हो। इतना भी न कर पाएं तो धूप व दीप जलाकर भी इस मंत्र का ध्यान कर आरती करना भी बहुत शुभ माना गया है।—————————————————————-गुप्त नवरात्री के (मनचाहा दूल्हा चाहिए तो करें यह उपाय) दौरान विशेष साधना तथा पूजन से आप अपनी सभी मनोकामना पूरी कर सकते हैं। यदि आपकी पुत्री के विवाह में अड़चनें आ रही हैं तो निम्न उपाय करने पर आपकी यह समस्या शीघ्र ही दूर हो जाएगी। ॥ ॐ ह्रीं दुं दुर्गायै नमः ॥
1- नवरात्रि में पडऩे वाले सोमवार(4 जुलाई) को अपने आस-पास स्थित किसी शिव मंदिर में जाएं। वहां भगवान शिव एवं मां पार्वती पर जल एवं दूध चढ़ाएं और पंचोपचार (चंदन, पुष्प, धूप, दीप एवं नैवेद्य) से उनका पूजन करें। अब मौली से उन दोनों के मध्य गठबंधन करें। अब वहां बैठकर लाल चंदन की माला से निम्नलिखित मंत्र का जाप 108 बार करें-
हे गौरी शंकरार्धांगी। यथा त्वं शंकर प्रिया।
तथा मां कुरु कल्याणी, कान्त कान्तां सुदुर्लभाम्।।
इसके बाद तीन माह तक नित्य इसी मंत्र का जप शिव मंदिर में अथवा अपने घर के पूजाकक्ष में मां पार्वती के सामने 108 बार जाप करें। घर पर भी आपको पंचोपचार पूजा करनी है। शीघ्र ही पार्वतीजी की कृपा से आपको सुयोग्य वर की प्राप्ति होगी।
2- शीघ्र विवाह एवं विवाह में आ रही बाधाओं के निवारण के लिए प्रतिदिन माता के कात्यायनी स्वरूप की पूजा करें। इसके बाद नित्य निम्नलिखित मंत्र का 3, 5 अथवा 10 माला का जप करें-
कात्यायनि महामाये, महा योगिन्यधीश्वरि।
नन्दगोपस्तुतं देवि, पतिं मे कुरु ते नम:।।
3- गुप्त नवरात्रि में शिव-पार्वती का एक चित्र अपने पूजास्थल में रखें और उनकी पूजा-अर्चना करने के पश्चात निम्नलिखित मंत्र का 3, 5 अथवा 10 माला जप करें। जप के पश्चात भगवान शिव से विवाह में आ रही बाधाओं को दूर करने की प्रार्थना करें-
ऊँ शं शंकराय सकल-जन्मार्जित-पाप-विध्वंसनाय,
पुरुषार्थ-चतुष्टय-लाभाय च पतिं मे देहि कुरु कुरु स्वाहा।।
इस प्रयोग के साथ ही प्रतिदिन सुबह केले के पत्ते में जल चढ़ाने के बाद उसकी 11 परिक्रमा भी करें।————————————————————–गुप्त नवरात्रि: सुखी दाम्पत्य जीवन के अचूक उपाय —
पति-पत्नी एक गाड़ी के दो पहिए होते हैं। यानी एक-दूसरे के बिना वे अधूरे हैं। इसके बाद भी पति-पत्नी में विवाद होते रहते हैं। कई बार विवाद काफी बड़ भी जाते हैं। गुप्त नवरात्रि में कुछ साधारण उपाय करने से दाम्पत्य जीवन में आ रही परेशानियों को दूर किया जा सकता है। ये उपाय इस प्रकार हैं-
उपाय—
1- यदि जीवनसाथी से अनबन होती रहती है तो गुप्त नवरात्रि में नीचे लिखे मंत्र को पढ़ते हुए 108 बार अग्नि में घी से आहुतियां दें। इससे यह मंत्र सिद्ध हो जाएगा। अब नित्य सुबह उठकर पूजा के समय इस मंत्र को 21 बार पढ़ें। यदि संभव हो तो अपने जीवनसाथी से भी इस मंत्र का जप करने के लिए कहें-
सब नर करहिं परस्पर प्रीति।
चलहिं स्वधर्म निरत श्रुति नीति।।
2- नवरात्रि में रोज शाम को भगवान लक्ष्मीनारायण के मंदिर में दर्शन के लिए जाएँ और वहां उन्हें बेसन के लड्डुओं को प्रसाद चढ़ाएं। इससे शीघ्र ही आप दोनों के मध्य वैचारिक सामंजस्य अच्छा रहने लगेगा।
3- रोज सुबह-शाम यदि घर में शंख बजाया जाए जाए अथवा गायत्री मंत्र का जप करें गृहक्लेश समाप्त हो जाता है।
4- कुंडली में स्थित राहु के कारण यदि दाम्पत्य जीवन में मतभेद हो रहे हो तो मां सरस्वती की पूजा करें। उन्हें नीले रंग का पुष्प अर्पित करें और सरस्वती चालीसा का पाठ करें।
5- यदि परिजनों के मध्य अशांति हो रही हो तो नवरात्रि में प्रतिदिन इस मंत्र को स्फटिक की माला से भगवान राम और माता सीता के सम्मुख 324(तीन माला) बार जपें। इसके बाद अंतिम नवरात्र को इस मंत्र का उच्चारण करते हुए 11 बार घी से अग्नि में आहुति प्रदान करें। भगवान को खीर का भोग लगाएं
मंत्र- जब ते राम ब्याहि घर आए।
नित नव मंगल मोद बधाए।।——————————————————————————————————गुप्त नवरात्री के दौरान की गई पूजा विशेष फलदाई रहती है। यदि आपके विवाह में अड़चनें आ रही हैं तो नीचे लिखे उपाय करने पर शीघ्र ही आपको मनचाही दुल्हन मिलेगी तथा सभी कार्य सफल होंगे।उपाय——1- नवरात्रि में प्रतिदिन सुबह किसी शिव मंदिर में जाएं। वहां शिवलिंग पर दूध, दही, घी, शहद और शक्कर चढ़ाते हुए उसे अच्छी तरह से साफ करें। फिर शुद्ध जल चढ़ाएं और पूरे मंदिर में झाड़ू लगाकर उसे साफ करें। अब भगवान शिव की चंदन, पुष्प एवं धूप, दीप आदि से पूजा-अर्चना करें।
रात्रि 10 बजे के पश्चात अग्नि प्रज्वलित कर ऊँ नम: शिवाय मंत्र का उच्चारण करते हुए घी से 108 आहुति दें। अब 40 दिनों तक नित्य इसी मंत्र का पांच माला जप भगवान शिव के सम्मुख करें। इससे शीघ्र ही आपकी मनोकामना पूर्ण होगी और अच्छे स्थान पर विवाह संबंध तय होगा।
2- यदि विवाह में अड़चने अधिक आ रही हों तो मां जगदंबा का एक चित्र लाल कपड़े पर रखें और उसके सामने चावल से दो स्वस्तिक बनाएं। एक स्वस्तिक पर गणेशजी को विराजमान करें और दूसरे पर गौरी-शंकर रुद्राक्ष को स्थापित करें। यह रुद्राक्ष साक्षात मां पार्वती और भगवान शिव का प्रतीक है। अब इसके सम्मुख निम्नलिखित मंत्र का 108 बार जाप करें और विवाह में आ रही बाधाओं के निवारण और शीघ्र विवाह की प्रार्थना भगवान से करें-
ऊँ कात्यायन्यै नम:
अंत में इस रुद्राक्ष को मां गौरी और भगवान शिव का प्रसाद समझकर गले में धारण कर लें। शीघ्र ही आपका विवाह अच्छे स्थान पर तय हो जाएगा।
3- गुप्त नवरात्रि में रोज नीचे लिखे मंत्र का जप तीन माला करें। जप से पूर्व मां दुर्गा की पंचोपचार पूजा करें और उन्हें लाल रंग का सुगंधित पुष्प अवश्य चढ़ाएं। इसके प्रभाव से शीघ्र ही आपका विवाह अच्छे स्थान पर तय हो जाएगा-
पत्नीं मनोरमां देहि मनोवृत्तानुसारिणीं तारिणीं दुर्ग संसारसागरस्य कुलोद्भवाम्।।
4- गुप्त नवरात्र के गुरुवार(7 जुलाई) को पीले रंग का एक रुमाल मां दुर्गा को चढ़ाएं और पूजन के पश्चात यह रूमाल अपने साथ रखें। यह मां दुर्गा के प्रसादस्वरूप है। अब इसे आपको सदैव अपने साथ रखना है। शीघ्र आप देंखेंगे कि आपकी मनोकामना पूर्ण हो गई है।———————————————————————————————गुप्त नवरात्रि टोने-टोटकों के लिए बहुत ही उत्तम समय रहता है। गुप्त नवरात्रि में तंत्र शास्त्र के अनुसार इस दौरान किए गए सभी तंत्र प्रयोग शीघ्र ही फल देते हैं। यदि आप गरीब हैं और धनवान होना चाहते हैं गुप्त नवरात्रि इसके लिए बहुत ही श्रेष्ठ समय है। नीचे लिखे टोटके को विधि-विधान से करने से आपकी मनोकामना शीघ्र ही पूरी होगी।टोटका——–गुप्त नवरात्रि में पडऩे वालेशुक्रवार को रात 10 बजे के बाद सभी कार्यों से निवृत्त होकर उत्तर दिशा की ओर मुख करके पीले आसन पर बैठ जाएं। अपने सामने तेल के 9 दीपक जला लें। ये दीपक साधनाकाल तक जलते रहने चाहिए। दीपक के सामने लाल चावल की एक ढेरी बनाएं फिर उस पर एक श्रीयंत्र रखकर उसका कुंकुम, फूल, धूप, तथा दीप से पूजन करें। उसके बाद एक प्लेट पर स्वस्तिक बनाकर उसे अपने सामने रखकर उसका पूजन करें। श्रीयंत्र को अपने पूजा स्थल पर स्थापित कर लें और शेष सामग्री को नदी में प्रवाहित कर दें। इस प्रयोग से धनागमन होने लगेगा।———————————————-——–माँ शक्ति को प्रसन्न करने का प्रमुख मंत्र——-धूप दीप प्रसाद माता को अर्पित करेंरुद्राक्ष की माला से ग्यारह माला का मंत्र जप करेंदुर्गा सप्तशती का पाठ करेंमंत्र-ॐ ह्रीं सर्वैश्वर्याकारिणी देव्यै नमो नम:पेठे का भोग लगाएं
दस महाविद्याओं से पाइए मनचाही कामना—–
———————काली———————-लम्बी आयु,बुरे ग्रहों के प्रभाव,कालसर्प,मंगलीक बाधा,अकाल मृत्यु नाश आदि के लिए देवी काली की साधना करेंहकीक की माला से मंत्र जप करेंनौ माला का जप कम से कम करेंमंत्र-क्रीं ह्रीं ह्रुं दक्षिणे कालिके स्वाहा:———————तारा———————–तीब्र बुद्धि रचनात्मकता उच्च शिक्षा के लिए करें माँ तारा की साधनानीले कांच की माला से मंत्र जप करेंबारह माला का जप करेंमंत्र-ॐ ह्रीं स्त्रीं हुम फट——————-त्रिपुर सुंदरी——————–व्यक्तित्व विकास पूर्ण स्वास्थ्य और सुन्दर काया के लिए त्रिपुर सुंदरी देवी की साधना करेंरुद्राक्ष की माला का प्रयोग करेंदस माला मंत्र जप अवश्य करेंमंत्र-ॐ ऐं ह्रीं श्रीं त्रिपुर सुंदरीयै नमः——————भुवनेश्वरी————————भूमि भवन बाहन सुख के लिए भुबनेश्वरी देवी की साधना करेंस्फटिक की माला का प्रयोग करेंग्यारह माला मंत्र जप करेंमन्त्र-ॐ ह्रीं भुबनेश्वरीयै ह्रीं नमः——————छिन्नमस्ता———————-रोजगार में सफलता,नौकरी पद्दोंन्ति के लिए छिन्नमस्ता देवी की साधना करेंरुद्राक्ष की माला से मंत्र जप करेंदस माला मंत्र जप करना चाहिएमंत्र-ॐ श्रीं ह्रीं ऐं वज्र वैरोचानियै ह्रीं फट स्वाहा:—————–त्रिपुर भैरवी———————–सुन्दर पति या पत्नी प्राप्ति,प्रेम विवाह,शीघ्र विवाह,प्रेम में सफलता के लिए त्रिपुर भैरवी देवी की साधना करेंमूंगे की माला से मंत्र जप करेंपंद्रह माला मंत्र जप करेंमंत्र-ॐ ह्रीं भैरवी कलौं ह्रीं स्वाहा:——————धूमावती————————तंत्र मंत्र जादू टोना बुरी नजर और भूत प्रेत आदि समस्त भयों से मुक्ति के लिए धूमावती देवी की साधना करेंमोती की माला का प्रयोग मंत्र जप में करेंनौ माला मंत्र जप करेंमंत्र-ॐ धूं धूं धूमावती देव्यै स्वाहा:—————–बगलामुखी———————–शत्रुनाश,कोर्ट कचहरी में विजय,प्रतियोगिता में सफलता के लिए माँ बगलामुखी की साधना करेंहल्दी की माला या पीले कांच की माला का प्रयोग करेंआठ माला मंत्र जप को उत्तम माना गया हैमन्त्र-ॐ ह्लीं बगलामुखी देव्यै ह्लीं ॐ नम:——————-मातंगी————————-संतान प्राप्ति,पुत्र प्राप्ति आदि के लिए मातंगी देवी की साधना करेंस्फटिक की माला से मंत्र जप करेंबारह माला मंत्र जप करेंॐ ह्रीं ऐं भगवती मतंगेश्वरी श्रीं स्वाहा:——————-कमला————————-अखंड धन धान्य प्राप्ति,ऋण नाश और लक्ष्मी जी की कृपा के लिए देवी कमला की साधना करेंकमलगट्टे की माला से मंत्र जप करेंदस माला मंत्र जप करना चाहिएमंत्र-हसौ: जगत प्रसुत्तयै स्वाहा:———————————————————————————-नवरात्रि व्रत का महत्व, पूजन—–नवरात्रि का अर्थ होता है, नौ रातें। हिन्दू धर्मानुसार यह पर्व वर्ष में दो बार आता है। एक शरद माह की नवरात्रि और दूसरी बसंत माह की| इस पर्व के दौरान तीन प्रमुख हिंदू देवियों- पार्वती, लक्ष्मी और सरस्वती के नौ स्वरुपों श्री शैलपुत्री, श्री ब्रह्मचारिणी, श्री चंद्रघंटा, श्री कुष्मांडा, श्री स्कंदमाता, श्री कात्यायनी, श्री कालरात्रि, श्री महागौरी, श्री सिद्धिदात्री का पूजन विधि विधान से किया जाता है | जिन्हे नवदुर्गा कहते हैं।
प्रथमं शैलपुत्री च द्वितीयं ब्रह्माचारिणी।तृतीय चंद्रघण्टेति कुष्माण्डेति चतुर्थकम्।पंचमं स्कन्दमातेति षष्ठं कात्यायनीति च।सप्तमं कालरात्रि महागौरीति चाऽष्टम्।नवमं सिद्धिदात्री च नवदुर्गा प्रकीर्तिताः।
नव दुर्गा——
प्रथम दुर्गा : श्री शैलपुत्री
श्री दुर्गा का प्रथम रूप श्री शैलपुत्री हैं। पर्वतराज हिमालय की पुत्री होने के कारण ये शैलपुत्री कहलाती हैं। नवरात्र के प्रथम दिन इनकी पूजा और आराधना की जाती है।
द्वितीय दुर्गा : श्री ब्रह्मचारिणी
श्री दुर्गा का द्वितीय रूप श्री ब्रह्मचारिणी हैं। यहां ब्रह्मचारिणी का तात्पर्य तपश्चारिणी है। इन्होंने भगवान शंकर को पति रूप से प्राप्त करने के लिए घोर तपस्या की थी। अतः ये तपश्चारिणी और ब्रह्मचारिणी के नाम से विख्यात हैं। नवरात्रि के द्वितीय दिन इनकी पूजा और अर्चना की जाती है।
तृतीय दुर्गा : श्री चंद्रघंटा
श्री दुर्गा का तृतीय रूप श्री चंद्रघंटा है। इनके मस्तक पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र है, इसी कारण इन्हें चंद्रघंटा देवी कहा जाता है। नवरात्रि के तृतीय दिन इनका पूजन और अर्चना किया जाता है। इनके पूजन से साधक को मणिपुर चक्र के जाग्रत होने वाली सिद्धियां स्वतः प्राप्त हो जाती हैं तथा सांसारिक कष्टों से मुक्ति मिलती है।
चतुर्थ दुर्गा : श्री कूष्मांडा
श्री दुर्गा का चतुर्थ रूप श्री कूष्मांडा हैं। अपने उदर से अंड अर्थात् ब्रह्मांड को उत्पन्न करने के कारण इन्हें कूष्मांडा देवी के नाम से पुकारा जाता है। नवरात्रि के चतुर्थ दिन इनकी पूजा और आराधना की जाती है। श्री कूष्मांडा की उपासना से भक्तों के समस्त रोग-शोक नष्ट हो जाते हैं।
पंचम दुर्गा : श्री स्कंदमाता
श्री दुर्गा का पंचम रूप श्री स्कंदमाता हैं। श्री स्कंद (कुमार कार्तिकेय) की माता होने के कारण इन्हें स्कंदमाता कहा जाता है। नवरात्रि के पंचम दिन इनकी पूजा और आराधना की जाती है। इनकी आराधना से विशुद्ध चक्र के जाग्रत होने वाली सिद्धियां स्वतः प्राप्त हो जाती हैं।
षष्ठम दुर्गा : श्री कात्यायनी
श्री दुर्गा का षष्ठम् रूप श्री कात्यायनी। महर्षि कात्यायन की तपस्या से प्रसन्न होकर आदिशक्ति ने उनके यहां पुत्री के रूप में जन्म लिया था। इसलिए वे कात्यायनी कहलाती हैं। नवरात्रि के षष्ठम दिन इनकी पूजा और आराधना होती है।
सप्तम दुर्गा : श्री कालरात्रि
श्रीदुर्गा का सप्तम रूप श्री कालरात्रि हैं। ये काल का नाश करने वाली हैं, इसलिए कालरात्रि कहलाती हैं। नवरात्रि के सप्तम दिन इनकी पूजा और अर्चना की जाती है। इस दिन साधक को अपना चित्त भानु चक्र (मध्य ललाट) में स्थिर कर साधना करनी चाहिए।
अष्टम दुर्गा : श्री महागौरी
श्री दुर्गा का अष्टम रूप श्री महागौरी हैं। इनका वर्ण पूर्णतः गौर है, इसलिए ये महागौरी कहलाती हैं। नवरात्रि के अष्टम दिन इनका पूजन किया जाता है। इनकी उपासना से असंभव कार्य भी संभव हो जाते हैं।
नवम् दुर्गा : श्री सिद्धिदात्री
श्री दुर्गा का नवम् रूप श्री सिद्धिदात्री हैं। ये सब प्रकार की सिद्धियों की दाता हैं, इसीलिए ये सिद्धिदात्री कहलाती हैं। नवरात्रि के नवम दिन इनकी पूजा और आराधना की जाती है।
इस दिन को रामनवमी भी कहा जाता है और शारदीय नवरात्रि के अगले दिन अर्थात दसवें दिन को रावण पर राम की विजय के रूप में मनाया जाता है। दशम् तिथि को बुराई पर अच्छाकई की विजय का प्रतीक माना जाने वाला त्योतहार विजया दशमी यानि दशहरा मनाया जाता है। इस दिन रावण, कुम्भकरण और मेघनाथ के पुतले जलाये जाते हैं।——————————————————-नवरात्रि का महत्व एवं मनाने का कारण —————
नवरात्रि काल में रात्रि का विशेष महत्‍व होता है|देवियों के शक्ति स्वरुप की उपासना का पर्व नवरात्र प्रतिपदा से नवमी तक, निश्चित नौ तिथि, नौ नक्षत्र, नौ शक्तियों की नवधा भक्ति के साथ सनातन काल से मनाया जा रहा है। सर्वप्रथम श्रीरामचंद्रजी ने इस शारदीय नवरात्रि पूजा का प्रारंभ समुद्र तट पर किया था और उसके बाद दसवें दिन लंका विजय के लिए प्रस्थान किया और विजय प्राप्त की । तब से असत्य, अधर्म पर सत्य, धर्म की जीत का पर्व दशहरा मनाया जाने लगा। नवरात्रि के नौ दिनों में आदिशक्ति माता दुर्गा के उन नौ रूपों का भी पूजन किया जाता है जिन्होंने सृष्टि के आरम्भ से लेकर अभी तक इस पृथ्वी लोक पर विभिन्न लीलाएँ की थीं। माता के इन नौ रूपों को नवदुर्गा के नाम से जाना जाता है।नवरात्रि के समय रात्रि जागरण अवश्‍य करना चाहिये और यथा संभव रात्रिकाल में ही पूजा हवन आदि करना चाहिए। नवदुर्गा में कुमारिका यानि कुमारी पूजन का विशेष अर्थ एवं महत्‍व होता है। गॉंवों में इन्‍हें कन्‍या पूजन कहते हैं। जिसमें कन्‍या पूजन कर उन्‍हें भोज प्रसाद दान उपहार आदि से कुमारी कन्याओं की सेवा की जाती है।नवरात्रि व्रत विधि———–आश्विन मास के शुक्लपक्ष कि प्रतिपद्रा से लेकर नौं दिन तक विधि पूर्वक व्रत करें। प्रातः काल उठकर स्नान करके, मन्दिर में जाकर या घर पर ही नवरात्रों में दुर्गाजी का ध्यान करके कथा पढ़नी चहिए। यदि दिन भर का व्रत न कर सकें तो एक समय का भोजन करें । इस व्रत में उपवास या फलाहार आदि का कोई विशेष नियम नहीं है। कन्याओं के लिये यह व्रत विशेष फलदायक है। कथा के अन्त में बारम्बार ‘दुर्गा माता तेरी सदा जय हो’ का उच्चारण करें ।गुप्त नवरात्री :——–हिंदू धर्म के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि होती है। वर्ष के प्रथम मास अर्थात चैत्र में प्रथम नवरात्रि होती है। चौथे माह आषाढ़ में दूसरी नवरात्रि होती है। इसके बाद अश्विन मास में प्रमुख नवरात्रि होती है। इसी प्रकार वर्ष के ग्यारहवें महीने अर्थात माघ में भी गुप्त नवरात्रि मनाने का उल्लेख एवं विधान देवी भागवत तथा अन्य धार्मिक ग्रंथों में मिलता है।इनमें अश्विन मास की नवरात्रि सबसे प्रमुख मानी जाती है। इस दौरान पूरे देश में गरबों के माध्यम से माता की आराधना की जाती है। दूसरी प्रमुख नवरात्रि चैत्र मास की होती है। इन दोनों नवरात्रियों को क्रमश: शारदीय व वासंती नवरात्रि के नाम से भी जाना जाता है। इसके अतिरिक्त आषाढ़ तथा माघ मास की नवरात्रि गुप्त रहती है। इसके बारे में अधिक लोगों को जानकारी नहीं होती, इसलिए इन्हें गुप्त नवरात्रि कहते हैं। गुप्त नवरात्रि विशेष तौर पर गुप्त सिद्धियां पाने का समय है। साधक इन दोनों गुप्त नवरात्रि में विशेष साधना करते हैं तथा चमत्कारिक शक्तियां प्राप्त करते हैं।
कलश स्थापना———नवरात्र के दिनों में कहीं-कहीं पर कलश की स्थापना की जाती है एक चौकी पर मिट्टी का कलश पानी भरकर मंत्रोच्चार सहित रखा जाता है। मिट्टी के दो बड़े कटोरों में मिट्टी भरकर उसमे गेहूं/जौ के दाने बो कर ज्वारे उगाए जाते हैं और उसको प्रतिदिन जल से सींचा जाता है। दशमी के दिन देवी-प्रतिमा व ज्वारों का विसर्जन कर दिया जाता है।महाकाली, महालक्ष्मी और महासरस्वती मुर्तियाँ बनाकर उनकी नित्य विधि सहित पूजा करें और पुष्पो को अर्ध्य देवें । इन नौ दिनो में जो कुछ दान आदि दिया जाता है उसका करोड़ों गुना मिलता है इस नवरात्र के व्रत करने से ही अश्वमेघ यज्ञ का फल मिलता है।
कन्या पूजन——-नवरात्रि के आठवें दिन महागौरी की उपासना का विधान है। अष्टमी के दिन कन्या-पूजन का महत्व है जिसमें 5, 7,9 या 11 कन्याओं को पूज कर भोजन कराया जाता है।
नवरात्रि व्रत की कथा——
नवरात्रि व्रत की कथा के बारे प्रचलित है कि पीठत नाम के मनोहर नगर में एक अनाथ नाम का ब्राह्यण रहता था। वह भगवती दुर्गा का भक्त था। उसके सुमति नाम की एक अत्यन्त सुन्दर कन्या थी। अनाथ, प्रतिदिन दुर्गा की पूजा और होम किया करता था, उस समय सुमति भी नियम से वहाँ उपस्थित होती थी। एक दिन सुमति अपनी साखियों के साथ खेलने लग गई और भगवती के पूजन में उपस्थित नहीं हुई। उसके पिता को पुत्री की ऐसी असावधानी देखकर क्रोध आया और पुत्री से कहने लगा कि हे दुष्ट पुत्री! आज प्रभात से तुमने भगवती का पूजन नहीं किया, इस कारण मै किसी कुष्ठी और दरिद्र मनुष्य के साथ तेरा विवाह करूँगा। पिता के इस प्रकार के वचन सुनकर सुमति को बड़ा दुःख हुआ और पिता से कहने लगी कि ‘मैं आपकी कन्या हूँ। मै सब तरह से आधीन हूँ जैसी आप की इच्छा हो मैं वैसा ही करूंगी। रोगी, कुष्ठी अथवा और किसी के साथ जैसी तुम्हारी इच्छा हो मेरा विवाह कर सकते हो। होगा वही जो मेरे भाग्य में लिखा है। मनुष्य न जाने कितने मनोरथों का चिन्तन करता है, पर होता है वही है जो भाग्य विधाता ने लिखा है। अपनी कन्या के ऐसे कहे हुए वचन सुनकर उस ब्राम्हण को अधिक क्रोध आया। तब उसने अपनी कन्या का एक कुष्ठी के साथ विवाह कर दिया और अत्यन्त क्रुद्ध होकर पुत्री से कहने लगा कि जाओ-जाओ जल्दी जाओ अपने कर्म का फल भोगो। सुमति अपने पति के साथ वन चली गई और भयानक वन में कुशायुक्त उस स्थान पर उन्होंने वह रात बड़े कष्ट से व्यतीत की।उस गरीब बालिका कि ऐसी दशा देखकर भगवती पूर्व पुण्य के प्रभाव से प्रकट होकर सुमति से कहने लगी की, हे दीन ब्रम्हणी! मैं तुम पर प्रसन्न हूँ, तुम जो चाहो वरदान माँग सकती हो। मैं प्रसन्न होने पर मनवांछित फल देने वाली हूँ। इस प्रकार भगवती दुर्गा का वचन सुनकर ब्रह्याणी कहने लगी कि आप कौन हैं जो मुझ पर प्रसन्न हुईं। ऐसा ब्रम्हणी का वचन सुनकर देवी कहने लगी कि मैं तुझ पर तेरे पूर्व जन्म के पुण्य के प्रभाव से प्रसन्न हूँ। तू पूर्व जन्म में निषाद (भील) की स्त्री थी और पतिव्रता थी। एक दिन तेरे पति निषाद द्वारा चोरी करने के कारण तुम दोनों को सिपाहियों ने पकड़ कर जेलखाने में कैद कर दिया था। उन लोगों ने तेरे और तेरे पति को भोजन भी नहीं दिया था। इस प्रकार नवरात्र के दिनों में तुमने न तो कुछ खाया और न ही जल पिया इसलिए नौ दिन तक नवरात्र का व्रत हो गया।हे ब्रम्हाणी ! उन दिनों में जो व्रत हुआ उस व्रत के प्रभाव से प्रसन्न होकर तुम्हे मनोवांछित वस्तु दे रही हूँ। ब्राह्यणी बोली की अगर आप मुझ पर प्रसन्न हैं तो कृपा करके मेरे पति के कोढ़ को दूर करो। उसके पति का शरीर भगवती की कृपा से कुष्ठहीन होकर अति कान्तियुक्त हो गया।—————————————————————–नवरात्र में जीवनी शक्ति का संचरण होता है। यह समय ऋतु परिवर्तन का होता है। इन ऋतुओं के परिवर्तन के समय महामारी, ज्वर, कफ-खांसी आदि विभिन्न रोगों के प्रभाव में वृद्धि होती है। आयुर्वेद के अनुसार इस समय शरीर की शुद्धि होती है। बढ़े हुए वात् पित एवं कफ का शमन करना चाहिए। नवरात्र में आद्याशक्ति की उपासना एवं आराधना करने से विभिन्न रोगों एवं उपद्रवों का शमन होता है।
चैत्र नवरात्र प्राय: मीन-मेष की संक्रांति पर आती है। नवग्रह में कोई भी ग्रह अनिष्ट फल देने जा रहा हो जो शक्ति उपासना करने से विशेष लाभ मिलती है। सूर्य ग्रह के कमजोर रहने पर स्वास्थ्य लाभ के लिए शैलपुत्री की उपासना से लाभ मिलती है। चंद्रमा के दुष्प्रभाव को दूर करने के कुष्मांडा देवी की विधि विधान से नवरात्रि में साधना करें। मंगल ग्रह के दुष्प्रभाव से बचने के लिए स्कंदमाता, बुध ग्रह की शांति तथा अर्थव्यवस्था में वृद्धि के लिए कात्यायनी देवी, गुरु ग्रह के अनुकूलता के लिए महागौरी, शुक्र के शुभत्व के लिए सिद्धिदात्रि तथा शनि के दुष्प्रभाव को दूर कर शुभता पाने के लिए कालरात्रि के उपासना सार्थक रहती है। राहु की शुभता प्राप्त करने के लिए ब्रह्माचारिणी की उपासना करनी चाहिए। केतु के विपरीत प्रभाव को दूर करने के लिए चंद्रघंटा की साधना अनुकूलता देती है।
संक्रामक रोग, महामारी नाश के लिए निम्न मंत्रों का जाप विशेष लाभप्रद रहता है——
‘ऊँ जयंती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी।
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोस्तुते’।—————————————————————-सुखी दाम्पत्य जीवन के अचूक उपाय—-पति-पत्नी एक गाड़ी के दो पहिए होते हैं। यानी एक-दूसरे के बिना वे अधूरे हैं। इसके बाद भी पति-पत्नी में विवाद होते रहते हैं। कई बार विवाद काफी बड़ भी जाते हैं। आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि (2 से 9 जुलाई तक) में कुछ साधारण उपाय करने से दाम्पत्य जीवन में आ रही परेशानियों को दूर किया जा सकता है। ये उपाय इस प्रकार हैं-
उपाय—-
1- यदि जीवनसाथी से अनबन होती रहती है तो गुप्त नवरात्रि में नीचे लिखे मंत्र को पढ़ते हुए 108 बार अग्नि में घी से आहुतियां दें। इससे यह मंत्र सिद्ध हो जाएगा। अब नित्य सुबह उठकर पूजा के समय इस मंत्र को 21 बार पढ़ें। यदि संभव हो तो अपने जीवनसाथी से भी इस मंत्र का जप करने के लिए कहें-
सब नर करहिं परस्पर प्रीति।
चलहिं स्वधर्म निरत श्रुति नीति।।
2- नवरात्रि में रोज शाम को भगवान लक्ष्मीनारायण के मंदिर में दर्शन के लिए जाएँ और वहां उन्हें बेसन के लड्डुओं को प्रसाद चढ़ाएं। इससे शीघ्र ही आप दोनों के मध्य वैचारिक सामंजस्य अच्छा रहने लगेगा।
3- रोज सुबह-शाम यदि घर में शंख बजाया जाए जाए अथवा गायत्री मंत्र का जप करें गृहक्लेश समाप्त हो जाता है।
4- कुंडली में स्थित राहु के कारण यदि दाम्पत्य जीवन में मतभेद हो रहे हो तो मां सरस्वती की पूजा करें। उन्हें नीले रंग का पुष्प अर्पित करें और सरस्वती चालीसा का पाठ करें।
5- यदि परिजनों के मध्य अशांति हो रही हो तो नवरात्रि में प्रतिदिन इस मंत्र को स्फटिक की माला से भगवान राम और माता सीता के सम्मुख 324(तीन माला) बार जपें। इसके बाद अंतिम नवरात्र को इस मंत्र का उच्चारण करते हुए 11 बार घी से अग्नि में आहुति प्रदान करें। भगवान को खीर का भोग लगाएं
मंत्र- जब ते राम ब्याहि घर आए।
नित नव मंगल मोद बधाए।।

Saturday, 12 January 2013

अष्ट सिद्धि नव निधि के दाता

Sandeep Tripathi
देवर्षि, ब्रह्मर्षि, ऋषि-मुनि, साधु-संत, महात्माओं तथा भक्तों ने ज्ञान प्राप्ति के लिए अनेक प्रकार की साधनाओं का मार्ग प्रशस्त किया है। हालांकि सभी साधनाओं का लक्ष्य ब्रह्म की प्राप्ति तथा अज्ञान की निवृत्ति ही है। हनुमत-साधना भी उन्हीं में से एक है। हनुमत-साधना से अनेक लौकिक सिद्धियां भी प्राप्त होती हैं। कहा भी गया है कि श्री हनुमानजी `अष्टसिद्धि-नवनिधि के दाता' हैं।

`अणिमा महिमा, चैत्र गरिमा लघिमा तथा
प्राप्ति: प्राकाम्य ईशित्वं, वशित्वं चाष्टासिद्धिय: ।।
अर्थात् अणिमा, लघिमा, महिमा, गरिमा, प्राप्ति, प्राकाम्य, वशित्व तथा ईशित्व इन अष्ट सिद्धियों के स्वामी भक्त शिरोमणि हनुमानजी हैं।

हनुमानजी ने सीतान्वेषण के समय अपनी इन शक्तियों का प्रयोग किया था। मारुति ने अपनी इन शक्तियों का प्रयोग कब-कब किया था, आइये इस पर एक नज़र डालें। गोस्वामी तुलसीदास ने रामचरितमानस में इसका वर्णन किया है -

१. अणिमा
इस सिद्धि से योगी अति सूक्ष्म रूप धारण कर सकता है। हनुमानजी ने इस शक्ति का प्रयोग लंका प्रवेश के समय किया था।
मसक समान रूप कपि धरी।
लंकहि चलेउ सुमिरि नरहरी ।।
श्री हनुमानजी ने मच्छर के समान लघु से लघु रूप धारण कर नर रूपधारी श्री हरि अर्थात् श्रीरामचंद्रजी का स्मरण करके लंका में प्रवेश किया।

२. लघिमा :
योग से प्राप्त वह शक्ति जिससे योगी लघु, बहुत छोटा या हल्का बन सकता है। हनुमानजी ने इसका प्रयोग नागमाता सुरसा के समक्ष किया था।
जस-जस सुरसा बदनु बढ़ावा।
तासु दून कपि रूप देखावा।
सत योजन तेहि आनन कीन्हा।
अति लघु रूप पवनसुत लीन्हा।
जैसे-जैसे सुरसा मुख का विस्तार बढ़ाती थी, हनुमानजी उसका दूना रूप दिखलाते थे। जब उसने सौ योजन मुख किया, तब हनुमानजी ने लघु अथवा बहुत ही छोटा रूप धारण कर लिया।

३. महिमा
हनुमानजी की महिमा का बखान ऋक्षराज जामवंत की वाणी से गोस्वामीजी के शब्दों में-
कवन सो काज कठिन जग माहीं।
जो नहिं होइ तात तुम्ह पाहीं ।।
अर्थात् हे तात! जगत् में कौन सा ऐसा कठिन काम है जो तुमसे न हो सके? यहां जामवंत ने हनुमानजी की महिमा का बखान किया, जिस पर हनुमानजी ने अपनी इस शक्ति का प्रयोग कर समुद्र पार किया।

४. गरिमा
द्वापर युग में गंधमादनांचल में गुरुत्व अथवा भारीपन लिये हुए अपनी पूंछ फैलाकर स्वच्छंद पड़े गरिमामय बजरंग बली, बलगर्वित भीमसेन से बोले - `अत्यधिक वृद्धावस्था के कारण मैं स्वयं उठने में नितांत असमर्थ हूं, कृपया आप ही मेरी इस पूंछ को हटाकर आगे बढ़ जाइये।' महाबली भीमसेन पहले बायें हाथ से, फिर दायें हाथ से तदुपरांत दोनों हाथ से अपने संपूर्ण बल का उपयोग करने के उपरांत भी जब महाकपि की पूंछ को टस से मस न कर सके, तब उन्होंने महाकपि से क्षमा याचना की। (महाभारत) इस प्रसंग में महामारुति में गरिमा-सिद्धि का पूर्ण प्रस्फुटित रूप प्रत्यक्ष उपस्थित हो जाता है।

५. प्राप्ति
प्राप्ति-सिद्धि प्रतिष्ठित होने पर साधक को वांछित फल प्राप्त होता है। सीताजी की खोज में अनेकानेक वानर-भालू चारों दिशाओं में गये, लेकिन उनमें श्री मारुति ही एक - अकेले सीतान्वेषक बने।

६. प्राकाम्य
प्राकाम्य सिद्धि वह सिद्धि है, जिससे साधक की कामना पूर्ण होती है। श्री रामराज्याभिषेक समारोह के समय सर्वाधिक मूल्यवान मणियों को श्री रामभक्त हनुमान ने अपने दांतों से फटाफट फोड़ दिया। श्री रामभक्त ने भरे राजसभा में यह बात कही कि `जिस वस्तु में श्री राम नाम नहीं, वह वस्तु तो दो कौड़ी की भी नहीं। इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राजसभासदों के मध्य आसीन एक रत्न पारखी के पूछने पर कि क्या आपके शरीर में श्रीराम नाम लिखा है? हनुमानजी ने अपने बज्र नख से अपनी छाती का चमड़ा उधेड़कर दिखा दिया। श्री राम-जानकी उनके हृदय में विराजित थे और उनके रोम-रोम में श्रीराम नाम अंकित था।

७. वशित्व
वह सिद्धि जिससे साधक सबको अपने वश में कर लेता है। सर्व सुख-दु:ख हनुमानजी के वश में हैं। गोस्वामीजी कहते हैं -

सब सुख लहै तुम्हारी सरना।
तुम रक्षक काहू को डरना।।
आपन तेज सम्हारो आपै।
तीनों लोक हांक ते कांपै।।
भूत पिसाच निकट नहिं आवै।
महावीर जब नाम सुनावै।
नासै रोग हरै सब पीरा।
जौ सुमिरै हनुमत बलबीरा।।

८. ईशित्व
इस सिद्धि के प्रतिष्ठित हो जाने पर साधक में ऐश्वर्य तथा ईश्वरत्व भी स्वत: सिद्ध हो जाता है।

अर्चना-आराधना के अनोखे हो देव तुम,
सब जाति मानती है, ऐसे दयावान हो।'
घर-घर पूजते हैं चित्र भी पवित्र मान,
कोई ग्राम है नहीं, जहां न हनुमान हो।।

हनुमानजी ग्यारहवें रुद्रावतार के रूप में जाने जाते हैं। गोस्वामी तुलसीदास ने भगवान शंकर के हनुमान के रूप में अवतार लेने का वर्णन करते हुए रामचरितमानस में लिखा है :

जेहि शरीर रति राम सों सोइ आदरहिं सुजान।
रुद्रदेह तजि नेह बस बानर भे हनुमान।।
जानि राम सेवा सरस समुझि करब अनुमान।
पुरुषा ते सेवक भए हर ते भे हनुमान।।

इस प्रकार यह सिद्धि भी उनमें सिद्ध होती है। हनुमान जी आज सर्वत्र प्रत्येक गांव यहां तक कि प्रत्येक घर में ईश्वर के रूप में पूजे जाते हैं। इस प्रकार श्री हनुमानजी के चरित्र में अष्टसिद्धि के प्रतिष्ठित स्वरूपों का स्पष्ट प्रमाण मिलता है।
आञ्जनेय श्री हनुमान के इस स्वरूप का ध्यान इस प्रकार है :

आञ्जनेयमतिपाटलाननं काञ्चनाद्रिकमनीयविग्रहम्।
पारिजाततरुमूलवासिनं भावयामि पवनामनन्दनम्।।

तरुण संन्यासी के पाँव पर मत्था टेका

तरुण संन्यासी के पाँव पर मत्था टेका

वचनेश त्रिपाठी

"देवी! इस नगरी में मण्डन मिश्र कहाँ रहते हैं?"
मार्ग में जा रही कुछ स्त्रियों को देखकर एक पथिक ने प्रश्न किया। पथिक युवा है, काषायवेषधारी संन्यासी। ब्रह्मचर्य का तेज उसके भव्य मुखमंडल पर दीप्त हो रहा है। ऑंखों में आत्मतेज का प्रकाश। उस स्वस्थ, सुशील, सुदर्शन युवक की वाणी मे जैसे चमत्कार मुखर था। मार्ग चल रहीं वे स्त्रियाँ विरम गयीं। वे मण्डन मिश्र के घर की ही सेविकाएं थीं। एक ने प्रसन्न हो राही के प्रश्न का उत्तर दिया-

''स्वत:प्रमाणं परत:प्रमाणं
कीरांगना यत्र गिरागिरन्ति।
द्वारस्थ नीडान्तर-सन्निरुद्धा
जानीहि तन्मंडन पण्डितौक:॥''
(वेद अपने आप में स्वयंप्रमाण हैं या उन्हें अन्य प्रमाण अपेक्षित हैं- यह तर्क जहाँ पिंजरस्थ मैनाएं करती हों, आप समझ जाइएगा, वही पं. मण्डन मिश्र का आवास है।)

संन्यासी को हर्षमिश्रित आश्चर्य हुआ। अच्छा, तो इस मनीषी के द्वार पर टँगी मैनाएं भी शास्त्रार्थ करती हैं! और ये महिलाएं यद्यपि देखने में सेविकाएं जैसी प्रतीत होती हैं, ऐसी सुन्दर छन्दोबद्ध संस्कृत बोल सकती हैं! पूछा- 'भद्रे! आप का परिचय?'

'हम उन्हीं पंडितप्रवर की परिचारिकाएं हैं।'

और वह पथिक पंडितजी के मकान की खोज में चल पड़ा। क्यों कर रहा है वह उन कर्मकाण्डी पंडितजी की तलाश?
कुमारिल भट्ट ने प्रयाग में तुषाग्रि में जीवित जलने की तैयारी करते हुए उसे इन पंडितजी का पता-ठिकाना बताया था, बड़ी प्रशंसा की थी और कहा था, 'वैदिक धर्म-तत्पर, सुकर्म-निरत, प्रवृत्ति शास्त्र के समर्थक वे मण्डन मिश्र लोगों में 'विश्वरूप' नाम से विख्यात हैं।''

''सदावदन योगभंद च साम्प्रतं
स विश्वरूप: प्रथितो महीतले।
महागृही वैदिक धर्म-तत्पर:
प्रवृत्तिशास्त्रे निरत: सुकर्मत:॥''

वे महान गृहस्थ निवृत्तिमार्ग के घोर विरोधी हैं, इसीलिए वह संन्यासी उनसे शास्त्रार्थ करके उन्हें अपने पथ का पथिक बनाना चाहता है। कारण, संपूर्ण भारत में वैचारिक-सांस्कृतिक एकता स्थापित करने का महाव्रत उसने इतनी अल्पायु में ही लिया है।

इसी उद्देश्य से महान मीमांसक कुमारिल भट्ट से भी भेंट करने गया था प्रयाग, परन्तु वे स्वेच्छया देह-त्याग के लिए भूसी की आग की चिता सजा कर बैठे मिले।

कहा, 'हम तो जा रहे हैं, आप यदि इस अद्वैत का प्रसार दिग्दिगन्त में करने के आग्रही हैं तो सुधीश्वर मण्डन मिश्र को अवश्य जीतिए क्योंकि उन्हें जीत लेने पर सभी को आप ने जीत लिया है, यह माना जायेगा।
''अयं च पन्था यदि ते प्रकाश्य:
सुधीश्वरो मण्डन मिश्र नामा।
दिगन्तविश्रान्त यशो विजेयो
यस्मिन् जिते सर्वमिदं जितं स्यात्।।"

किन्तु वे पंडितजी महाराज निवृत्तिमार्ग (संन्यास) को तनिक भी सम्मान या समर्थन नहीं देते; इसीलिए आप पहले उन्हें अपना अनुवर्ती-वशवर्ती बनाइए, तभी आप सफल-मनोरथ हो सकेंगे अन्यथा वह आप के विरोध में लगा रहेगा और अद्वैत मत के प्रसार में बाधा आयेगी। आज शीघ्र ही उन से जाकर मिलिए।
"निवृत्तिशास्त्रे न कृतादर: स्वयं
केनाप्युपायेन वशं स नीयताम्।
वशं गते तत्र भवेन्मनोरथ-
स्तदन्तिकं गच्छतु मा चिरं भवान्।"

और फिर उन पंडितजी को घेरने की एक युक्ति भी संकेत में उन्हें बता दी। कहा, जब मंडन मिश्र से आपका शास्त्रार्थ हो तो उसका निर्णायक बनाइए उनकी विदुषी भार्या भारती को। पंडितजी की उसी प्रियतमा, प्रेयसी को आप साक्षी बनायें, मध्यस्थ।
''सर्वासु शास्त्रसरणीषु स विश्वरूपो,
मत्तोऽधिक: प्रियतमश्च मदाश्रयेषु।
तत्प्रेयर्सी रामधनेन्द विधाय साक्ष्ये,
वादे विजित्य तमिमं कुसुमं विदेहि।''

तभी उस संन्यासी ने कुमारिल भट्ट को तारक मंत्र का उपदेश दिया और वह मीमांसक तुषाग्नि की चिता में देह-त्याग करने के लिए जा बैठा। संन्यासी ने मण्डन मिश्र की खोज में माहिष्मती नगरी का पथ पकड़ा। ये मण्डन मिश्र कुमारिल भट्ट के शिष्य थे।
माहिष्मती पहुँचकर वह तरुण माहिष्मती नगर के बहिरंग में अवस्थित एक अमराई में टिक गया। अपराह्न में वह पंडित के घर की तलाश में चला और फिर राह चलती दासियों से उस घर का पता पाकर वह एक ऐसे ही मकान के आगे ठहर कर क्या सुनता है कि पिंजड़ों में छ: मैनाएं परस्पर शास्त्रार्थ कर रही हैं कि 'वेद स्वत: प्रमाण हैं या परत:प्रमाण्य?'

परंतु फिर देखा, पंडितजी के घर श्राद्धकर्म संपन्न हो रहा है। ऐसे में संन्यासी का घर में प्रवेश वे वर्जित मानते होंगे, अत: पिछवाड़े से वह मकान में प्रविष्ट हुआ और आंगन में जहाँ पंडित मण्डन मिश्र खड़े थे, जा पहुँचा। पंडितजी कुपित। उसकी प्रत्यक्ष अवमानना करते पूछा-''कुत्तो मुण्डी? (अरे ओ मुण्डित मस्तक!) यहाँ कैसे घुस आये? देखते नहीं, श्राद्ध हो रहा है?''

और बस, वहीं दोनों में तर्क-वितर्क (शास्त्रार्थ) प्रारंभ हो गया। शर्त रखी गयी कि कौन जीता और कौन हारा। पंडितजी को उस में क्या आपत्ति हो सकती थी! भारती आखिर उनकी प्राणोपम प्रेयसी थी, प्रणयिनी। उन दोनों में पूर्व-प्रणयभाव प्रतिष्ठित रहने से ही विवाह-बंधन में बँधे थे और सद्गृहस्थ के रूप में प्रख्यात थे।

प्रणय भी इसलिए हो सका उनमें कि पं. विष्णुमित्र की बेटी भारती सर्वशास्त्र-निष्णाता परम विदुषी के नाते चतुर्दिक प्रशंसित थी और मंडन मिश्र भी अच्छे शास्त्रज्ञ तथा तर्कशास्त्री थे। दोनों बिहार में जन्मे। मण्डन मिश्र के पिता हिम मिश्र राजगृह में रहते थे, भारती का राजगृह के समीप सोन नदी-तटवर्ती एक ग्राम में वास था। दोनों परस्पर प्रणयपाश में आबद्ध हुए तो घर वालों ने भी खुशी-खुशी उनका विवाह संपन्न करा दिया। भारती जैसे सरस्वती का प्रतिरूप हो, वह मंडन मिश्र की प्रेरणा, पथ का स्फुरण बनी रही। दोनों एक ही पथ के पथिक, एक ही कर्म-विचार में निष्ठावान। न कभी कलह, न क्लेश। एकरस सुखी जीवन बीत रहा था। ऐसे में वह संन्यासी बीच में आ गया है। भारती सोच रही है: प्रभु की इच्छा से शायद कुछ अघटित घटने वाला है, तभी तो यत ने मुझे ही निर्णायिका बना दिया। यह कठिन कर्तव्य मैं पूरी सच्चाई से निभा सकूँ, हे भगवान्! वह शक्ति मुझे प्रदान करना।

मण्डन मिश्र प्रौढ़वयी हैं, संन्यासी अभी उनके सामने बालकतुल्य, फिर भी शास्त्रार्थ जब पूर्ण हो गया तो भारती ने निर्णय उस संन्यासी के पक्ष में दिया- पति को पराजित घोषित करने में उसने किंचित् भी हिचक नहीं अनुभव की। श्रोतागण चकित-स्तंभित कि भारती ने पति का तनिक भी पक्ष नहीं लिया। पूर्ण निष्पक्षता आचरित की उसने। वह जानती थी, शास्त्रार्थ की निर्धारित शर्त के अनुसार पति को हार जाने पर संन्यासी जीवन ही जीना-बिताना होगा, घर-गृहस्थी त्याग देनी होगी। तभी भारती ने टोका,

'यतिवर! आपने पति को तो जीत लिया परंतु वह विजय अपूर्ण है अभी, क्योंकि मैं उनकी अर्धांगिनी अभी अपराजिता ही हूँ। मुझे भी जीत सको तो यह विजय पूर्णता प्राप्त कर सकेगी।'

संन्यासी संकट में पड़ गया। संन्यास व्रत लेकर स्त्री से कैसे उलझे? परंतु भारती मानी नहीं। भारती ने गृहस्थ जीवन के कुछ ऐसे रहस्यात्मक निगूढ़ प्रश्न किये थे जिनसे वह बाल-ब्रह्मचारी नितान्त अनभिज्ञ था। अत: उसने भारती से मोहलत ली और अमरुक नाम के एक मृत नरेश की देह में प्रवेश कर राजमहलों के गृहस्थाश्रम के अनुभव प्राप्त किये। तब तक अपनी देह एक नीरव गुहा में डाल रखी। जानकारी लेकर राजा अमरुक के शरीर से उस संन्यासी का जीवात्मा पुन: अपनी देह में स्थित हुआ और माहिष्मती आकर भारती के प्रश्नो के उत्तर देकर उसे भी पराजित किया। भारती ने हार मान ली।

मण्डल मिश्र ने संन्यासी के पाँवों पर माथा टेक कर कहा, ''गुरुदेव! आपके करुणा-कटाक्ष से मैं धन्य हुआ।''

साथ ही उन्होंने गृहस्थी त्याग दी, संन्यासी के अनुगामी होकर अद्वैत के प्रचार-प्रसार में शेष जीवन खपाया। वे विजेता संन्यासी थे आद्य शंकराचार्य।

विद्यारण्य स्वामी (माधवाचार्य) कृत 'शंकर दिग्विजय' के अनुसार संन्यासी जीवन में मण्डन मिश्र का नाम 'सुरेश्वराचार्य' प्रसिद्ध हुआ-इन्होंने एक 'वार्तिक' लिखा, जिसमें 12 सहस्र श्लोक हैं। यह वार्तिक शंकराचार्य के 'बृहदारण्यक भाष्य' पर है। अन्य ग्रंथ का नाम है 'नैष्कर्म्य सिद्धि', जो गृहस्थ जीवन में प्रवृति मार्ग के समर्थन में लिखे गये इनके अपने पूर्व-ग्रंथ 'ब्रह्मसिद्धि' के नितान्त विपरीत मत का है और जो सिद्ध करता है कि संन्यासी होकर इन्होंने अपने सभी पूर्वाग्रह तथा मतवाद तिनके की भाँति त्याग दिये।
(सन्दर्भ- ‘यह पुण्य-प्रवाह हमारा’, लेखक- वचनेश त्रिपाठी, सुरुचि प्रकाशन, नई दिल्ली)

पंडित वचनेश त्रिपाठीः परिचय

स्व. पंडित वचनेश त्रिपाठी की क्रांतिधर्मा लेखनी से प्रभूत मात्रा में क्रांतिकारी एवं प्रेरक साहित्य निर्मित हुआ। मूलतः उत्तर प्रदेश के सण्डीला ( हरदोई जनपद) कस्बे के रहने वाले पंडितजी का जन्म 24 जनवरी, 1914 को हुआ था। 16 वर्ष की उम्र में उनका संपर्क भारतीय स्वातंत्र्य समर के क्रांतिकारी पक्ष से हो गया। कई बार उन्होंने जेल की सजा काटी। कालांतर में उनका संपर्क पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्री अटल बिहारी वाजपेयी से हुआ। सन् 1948 में उन्होंने विधिवत् पत्रकारिता के श्रेत्र में प्रवेश किया। लखनऊ से प्रकाशित पांचजन्य साप्ताहिक. दैनिक तरूण भारत एवं मासिक पत्र राष्ट्रधर्म के वे संपादक रहे। उन्होंने 50 से अधिक पुस्तकों का लेखन एवं संपादन किया। सन् 2001 में उन्हें देश के लब्धप्रतिष्ठ सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 30 नवंबर, 2006 को उनका लखनऊ में निधन हो गया।

वीएचवी वेब पोर्टल पर पंडितजी के साहित्य-संच से कुछ चुने हुए आलेख सुधी पाठकों के लिए नियमित ऱूप से प्रस्तुत किए जाएंगे- संपादक

प्रस्तुति- वीएचवी ब्यूरो/2 जनवरी 2010.